खामोश लब हैं लेकिन , ये बोलती निगाहें Khamosh Lab Hai Lekin..

हम ऐसे हो रहे हैं , जैसे कभी नहीं थे
हँसते हैं रो रहे हैं , पल जैसे जैसे बीते

खामोश लब हैं लेकिन , ये बोलती निगाहें
पैरों के छाले रोयें , पत्थर भरी ये राहें
खुशबू तो आ रही हैं , फूलों की भी कहीं से
हम ऐसे हो रहे हैं , जैसे कभी नहीं थे

चलते ही जा रहे हैं , फलते ही जा रहे हैं
नज़रों में लेके मंजिल , बढ़ते ही जा रहे हैं
और छोर डोर का है , जो अपनी ओर खींचे
हम ऐसे हो रहे हैं , जैसे कभी नहीं थे

-नितिन

0 comments: